स्कूटी से गांजे की डिलेवरी देने निकला तस्कर गिरफ्तार, डिग्गी में मिला 45 हजार का 3 किलो गांजा

रीवा,  रीवा आईजी और एसपी के निर्देश पर नशे के विरूद्ध जारी अभियान में बैकुण्ठपुर पुलिस नें बडी कार्यवाही की है।

यहां स्कूटी से गांजे की डिलेवरी देने निकले तस्कर को पुलिस नें घेराबंदी कर गिरफतार कर लिया, जिसके कब्जे से 45 हजार कीमती 3 पैकेट में 3 किलो गांजा बरामद किया है।

 

बताया गया कि आरोपी बीडा शाहपुर से गांजे की खेप लेकर बैकुण्ठपुर में डिलेवरी देने आ रहा था।

फिलहाल आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

बैकुण्ठपुर थाना प्रभारी श्रंगेश सिंह राजपूत नें जानकारी देते बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक तस्कर बीडा शाहपुर से स्कूटी में गांजे की खेप लेकर बैकुण्ठपुर की ओर आ रहा था।

 

उक्त सूचना पर जब नाकेबंदी की गई तो आरोपी नें भागने की कोशिश की जिसे तेंदुन तालाब के समीप घेराबंदी कर पकड लिया गया।

पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपी की पहचान अरविंद द्विवेदी निवासी सगरा मनकहरी के रूप में की गई है।

 

बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है जिसे आज एक बार फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती माथुर ने की समीक्षा

Tue Jul 21 , 2026
आलीराजपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जुलाई को प्रस्तावित चंद्रशेखर आजाद नगर(भाबरा) में बलराम कृषि महोत्सव एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।   बैठक में […]

You May Like