गोविंदपुरा में युवक की हत्या कर नाले में फेंकी लाश 

भोपाल, 29 जनवरी. गोविंदपुरा पुलिस ने इंद्रानगर झुग्गीबस्ती के पास स्थित नाले से एक युवक की लाश बरामद की है. मृतक पास ही बस्ती का रहने वाला था, जिसकी हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया था. फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब बारह बजे सूचना मिली कि इंद्रानगर झुग्गीबस्ती के पास स्थित नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. स्थानीय रहवासियों ने मृतक की पहचान फईम खान निवासी इंद्रानगर झुग्गीबस्ती के रूप में की. उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि शव करीब दो दिन पुराना होना बताया गया है. पुुलिस का अनुमान है कि फईम की हत्या करने के बाद उसका शव नाले में फेंका गया होगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है. मृतक के परिजन इन दिनों अपने गृहनगर बिहार गए हुए हैं, जिसके बाद वह घर पर अकेला था. मृतक का आपराधिक रिकार्ड बताया गया है. वह महिला संबंधी मामलों में दो बार जेल भी जा चुका था. पुलिस हत्या का कारण और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है.

Next Post

आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट 

Wed Jan 29 , 2025
भोपाल, 29 जनवरी. महिला थाना पुलिस ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी पिछले करीब साढ़े तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था. समझाईश के बाद भी जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो […]

You May Like