भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, स्कूटी को टक्कर मारने के बाद बुलेरो के एयरबैग भी नहीं बचा सके जान

सीहोर। बीते रविवार की रात दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम झरखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार बुलेरो कार के चालक ने आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेरो के एयरबैग भी उसमें सवार यात्री की जिंदगी नहीं बचा सके, वहीं स्कूटी पर सवार दो लोगों में एक की भी मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 10 बजे आरिफ नगर भोपाल निवासी मोहम्मद नवाज अपने साथी फाजिल के साथ स्कूटी से भोपाल की ओर जा रहा था. झरखेड़ा जोड़ के समीप पीछे से आ रही बुलेरो क्रमांक एमपी 04 ईबी 7116 के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में स्कूटी सवार मो. नवाज का एक हाथ कटकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि फाजिल गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा बुलेरो के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन उसमें सवार विदिशा निवासी मनोज श्रीवास्तव आ. प्रेम कुमार ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बुलेरो चालक सिराड़ी निवासी गजराज विश्वकर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच प्रारंभ कर दी है.

Next Post

सांसद आशीष दुबे ने लोकसभा में उठाई जबलपुर- दमोह नई रेल्‍वे लाईन की मांग

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में जबलपुर संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेल सेवाओं के उन्‍नयन की मांग जोरदार तरीके से उठाई। बजट सत्र 2026-27 के दौरान अनुदान की मांग पर चर्चा के दौरान सांसद श्री आशीष दुबे ने लोकसभा में केंद्र की मोदी […]

You May Like