दतिया: जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। 20 अगस्त की रात संयुक्त टीम (खनिज विभाग, राजस्व अमला और पुलिस) द्वारा कार्रवाई करते हुए सेवढ़ा क्षेत्र के ग्राम रूहेरा से दो जेसीबी मशीनों को जब्त किया गया।
जब्त मशीनों को थाना डीपार में रखा गया है। दतिया कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
