वार्ड 52: पानी की किल्लत से परेशान है रहवासी

इंदौर: बरसात का मौ होने के बाद आज भी पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.मूसाखेड़ी क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 52 के सीताराम पार्क कॉलोनी रिंग रोड़ से लगी हुई है, पानी की समस्या को लेकर जब यहां के रहवासियों से बात की गई तो कहानी ही उल्टी दिखाई दी. क्षेत्र में पानी की किल्लत काफी ज़्यादा है. इससे परेशान होकर कॉलोनी के रहवासी अब सीएम हाउस भोपाल में आवेदन लगाने की तैयारी में है.

बताया जाता है कि पिछले कई समय से पानी को लेकर बड़ी कमी है. पानी की सप्लाय इतनी कम कर दी गई कि लोगों के लिए पानी पर्याप्त नहीं हो पाता. क्षेत्रीय पार्षद को कई बार फोन लगाने के बाद ब-मुश्किल एक आध पानी का टैंकर कॉलोनी वासियों को मिल पाता है लेकिन उससे भी कुछ नहीं हो पाता, मजबूरन लोगों को निजी पानी का टैंकर बुलवाना पड़ता है.

इनका कहना है
अधिकारी कहते हैं कि वहां एक घंटा पानी छोड़ते हैं. जबकि हमने उन्हें यहां बुलवा कर दिखवा भी दिया. उन्होंने वीडियो भी उतारी और चले गए लेकिन हमारी समस्या का निराकरण नहीं किया.
– विजय रायकवार
आज भी पानी कम आया है, जब पूछा तो झोन वालों ने कहा पानी की टंकी कम भरी है. सभी पानी को लेकर परेशानी उठा रहे है. अब हम भोपाल अवेदन देने वाले हैं.
– बाबूराव राजगुरू
सरकारी टैंकर से दो-चार बर्तन पानी मिलता है. उससे क्या पूर्ति होगी. यहां अधिकांश लोग प्रति सप्ताह साढ़ पाच सौ रूपए देकर पानी के टैंकर बुलवाते हैं. गर्मियां में परेशानी और बढ़ जाती है.
– पूजा शर्मा

नहीं है किल्लत
पानी की किल्लत जैसा तो कुछ नहीं है. 45 मिनिट पानी देते हैं. उसमें ढाई-तीन मीटर टंकी भराती है. अगर पांच-छः मीटर टंकी भरें तो पानी की सप्लाई बराबर हो सकती है. इसके अलावा टैंकर भी पहुंचाते हैं.
– सावित्री चौधरी, पार्षद

Next Post

बिना तलाक लिये दूसरी महिला से रचाई शादी

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर: बिना तलाक लिये दूसरी महिला से शादी रचाने वालेे आरोपी पति के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति दीपिका जाट 29 वर्ष निवासी कंजड मोहल्ला ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह 29 जुलाई 20 को कंजड मोहल्ला बेलबाग निवासी प्रतीक जाट से […]

You May Like