जबलपुर: बिना तलाक लिये दूसरी महिला से शादी रचाने वालेे आरोपी पति के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति दीपिका जाट 29 वर्ष निवासी कंजड मोहल्ला ने लिखित शिकायत की कि उसका विवाह 29 जुलाई 20 को कंजड मोहल्ला बेलबाग निवासी प्रतीक जाट से हुआ था। शादी के बाद से पति प्रतीक जाट उसे आये दिन प्रताडि़त करता था इसके बाद घर से निकाल दिया था.
तभी से वह अपने मायके में रह रही है। उसने कई बार प्रतीक से साथ में रखने बोली लेकिन पति अपने घर में उसे नहीं रखा। उसे पता कि सितम्बर 2024 को प्रतीक जाट ने अन्य लडकी साक्षी से शादी कर अपने घर ले आया है साक्षी के साथ रह रहा है। 1 अगस्त 25 को रात 8 बजे वह कोचिंग से अपने घर जा रही थी, प्रतीक जाट घर के पास मिला और उसे धमकाया। पति प्रतीक जाट ने उससे बिना तलाक लिये साक्षी जाट से दूसरा विवाह कर लिया है।
