प्रत्येक टीबी मरीज की स्क्रीनिंग और पोर्टल पर निक्षय आईडी बनाना अनिवार्य: सीएमएचओ

भोपाल: जिला क्षय रोग केंद्र में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षय उन्मूलन और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की गई. सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने 100 दिवस निक्षय अभियान की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की.
बैठक के दौरान टीबी उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों जागरूकता अभियान, जांच, संभावित मरीजों के स्पूटम सैंपल संग्रह, निक्षय पोर्टल पर आईडी निर्माण, डॉट्स की उपलब्धता और उपचार सहायता की स्थिति का आकलन किया गया.

साथ ही निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी ली गई.सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लक्ष्यों और उपलब्धियों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए. उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले संवेदनशील वर्ग के लोगों की प्रीसंपटिव टीबी के लिए अनिवार्य स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक हितग्राही का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर निक्षय आईडी बनाने के निर्देश भी दिए.

Next Post

मुख्यमंत्री आज करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

Sun May 3 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मई को इन्दौर में इस परियोजना के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे. यह पहल प्रदेश में अधोसंरचना, उद्योग और शहरी विकास को एकीकृत रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित करती है. मध्यप्रदेश को सुदृढ़ औद्योगिक आधार और आदर्श निवेश […]

You May Like