जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे रिंग रोड ब्रिज के पास हाईवा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे ट्रक हाईवा से टकरा गया। हादसे में चालक को चोटें आ गई।पुलिस के मुताबिक जाफर अली अंसारी निवासी ग्राम धरमपुरा थाना शाहपुर जिला मऊगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 1779 में कंडेक्टरी करता है। बनारस से ट्रक में चावल लोड कर नरसिंहपुर के लिये निकले थे.
वाहन ट्रक को ड्रायवर नसीम मोहम्मद पिता नयूम मोहम्मद निवासी देवरा खटखरी का चला रहा था। सुबह करीबन 4 बजे नेशनल हाईवे रिंग रोड ब्रिज के पास पहुंचे तभी एक हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एच 4310 का चालक हाईवा को तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन को खतरनाक ढंग से चलाकर लाया और बाजू से तेजी से उनके वाहन के सामने चलाने लगा और बिना इंडीकेटर एवं सूचना दिये अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे ट्रक हाईवा में जाकर टकरा गया टक्कर लगने से ड्रायवर नसीम को चोट आई।
