फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें शहर से बाहर भेजो

जबलपुर: गंभीर अपराधों और साइबर फ्रॉड के मामलों में जो आरोपी फरार है या शहर के बाहर रह रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी मेंं तेजी लाएं। पतासाजी कर टीमें गठित करने के साथ उन्हें रवाना किया जाए। फरार आरोपी और वांरटी शीघ्र गिरफ्तार करने प्रयास करें। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं।

बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि थानों मे रिपोर्ट करने पहुंचने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें, थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायत संवेदनशीलता से सुने एवं त्वरित निर्णय लेते हुये विधि सम्मत कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि अधिकांशत: शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है, जिसे घ्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख चौराहो पर स्थान बदल-बदल कर बैरिकेट्स एवं स्टापर लगाये जाकर चैकिंग करें चैकिंग के दौरान ब्रीथ एनेलाईजर से चैक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुये, शराब पीकर वाहन चलाने वालो के लायसेंस निरस्तीकरण की भी कार्यवाही करे। राहवीर येाजना के अंतर्गत सडक़ दुर्घटना में घायल की मदद कर घायल को जल्द से जल्द किसी भी अस्पताल तक पहुॅचायें ताकि घायल की जान बच सके के सम्बंध में लोगों को जागरूक किया जाए।

Next Post

महापौर की अपील, सफाई मित्रों का करें सम्मान

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के नागरिक कल सुबह अपने मोहल्लों, कॉलोनियों और गलियों में सफाई मित्रों  और बहनों का स्वागत और सम्मान करें. आज स्वच्छता लीग में इंदौर ने 12 स्वच्छ शहरों में भी अपना स्थान बरकरार रख कर इतिहास रच दिया […]

You May Like