महापौर की अपील, सफाई मित्रों का करें सम्मान

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के नागरिक कल सुबह अपने मोहल्लों, कॉलोनियों और गलियों में सफाई मित्रों  और बहनों का स्वागत और सम्मान करें. आज स्वच्छता लीग में इंदौर ने 12 स्वच्छ शहरों में भी अपना स्थान बरकरार रख कर इतिहास रच दिया है. आज इंदौर सरताज और सिरमौर बना है तो सफाई मित्रों, अधिकारियों, सफाई मित्र बहनों और जनभागीदारी के कारण बना है. निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की अथक परिश्रम का परिणाम हमको मिला है। सभी शहरवासी बधाई के पात्र है.
जिम्मेदारी और बढ़ गई हैः कलेक्टर
कलेक्टर आशीष सिंह ने आठवीं बार इंदौर के सॉरमर बनने पर कहा कि सबसे पहले शहरवासियों, निगम आयुक्त सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई. सफाईकर्मियों की अथक मेहनत से परिणाम सुखद आएं है. अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. हमें अतिरिक्त सावधानी के साथ स्वच्छता अभियान जिसमें इंदौर को नए कांसेप्ट में रखा गया है, उसका ध्यान  रखना होगा. स्वच्छता लीग में नया सिस्टम डेवलप हो गया है, इसलिए किसी भी स्तर पर स्वच्छता में कमी नहीं लाते हुए आगे बढ़ना होगा. एक बार फिर पुनः सभी को बधाई.
इंदौर दूसरे शहरों का गाइड बना, जिम्मेदारी बहुत बढ़ गईः आयुक्त
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि 8 वीं बार इंदौर जनता के सहयोग और निगम स्वच्छता कर्मियों के कारण सिरमौर बना है. अब हमारी जिमेददारी बढ़ गई है, क्योंकि सुपर स्वच्छता लीग सबसे आगे निकलना चुनौती थी, लेकिन हमने हर तरह से सभी शहरों से मुकाबला किया. आज हम दूसरे शहरों के गाइड और मेंटर बनने जा रहे है. बनारस शहर की सफाई व्यवस्था हमें विकसित करनी है. सुपर स्वच्छता लीग में भी हमने निगम स्वच्छता कर्मियों के सहयोग से हर बाधा को पर किया है. हमारे सफाईकर्मियों की मेहनत का परिणाम है कि हम 12 स्वच्छ शहरों से मिली चुनौती को भी जीत में बदल पाएं हैं. इसके लिए सबसे पहले बधाई के पात्र मेरे सफाईकर्मी मित्र और बहनें है.

Next Post

अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया

Fri Jul 18 , 2025
वाशिंगटन, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाते हुये पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकवादी समूह की एक शाखा, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया है। यह संगठन 22 अप्रैल को हुए भयावह पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए ज़िम्मेदार है। अमेरिकी विदेश मंत्री […]

You May Like