तेज रफ्तार बस से यात्रियों को चोट

इंदौर: नर्मदा चौराहा क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बस के उछालने से दो महिलाएं घायल हो गईं. पुरानी बस्ती सूर्यदेव नगर निवासी इंदूबाई और उनकी परिचित पूजा बस नम्बर एमपी 09 एफए 8169 में सवार थीं.

बस चालक जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर से गुजरा, तो तेज झटके के कारण सवारियां सीट से उछल गईं. हादसे में इंदूबाई की कमर पर चोट आई, वहीं पूजा के पैर और कंधे पर चोट लगी.राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

निर्माणाधीन इमारत से गिरने से मजदूर की मौत

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर: तिलकनगर क्षेत्र में लापरवाही से काम कराए जाने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई. 33 वर्षीय मृतक विजय राठौर मूल रूप से खरगोन जिले के टोकसर का निवासी था और पिपल्याहाना में रहता था. वह स्कीम नंबर 140 पिपल्याहाना चौराहा स्थित इमारत में पलस्तर का काम कर […]

You May Like