जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक भागचंद यादव 47 वर्ष निवासी डिडोरा पौड़ी थाना गोसलपुर ने सुशीला परिसर में जहर का सेवन कर लिया जिसे इलाज के लिए दोस्त मुकेश द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया जहां रविवार को इलाज के दौरान भागचंद यादव की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
