सीआरपीएफ जवान पत्नी को देता था प्रताडऩा

जबलपुर: सिविल थाना क्षेत्र में एक सीआरपीएफ जवान दहेज में दस लाख रूपए के नगद और लग्जरी कार की डिमांड कर पत्नी को प्रताडऩा देता था। मांग पूरी न होने पर उसे कमरे में बंद कर भूखा रखता था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन निवासी प्रिया तिवारी का विवाह सीआरपीएफ जवान योगेश पांडे से हुआ था।

शादी के बाद से ही जवान पत्नी को प्रताडि़त करने लगा था। पति और ससुर अरविंद प्रसाद ने दहेज में 10 लाख रुपए और लग्जरी कार की डिमांड कर उसे ताने मारते हुए प्रताडि़त करते थे। कमरे में बंधक बनाकर उसे भूखा रखते थे। जब वहगर्भवती हुई तब भी उसे परेशान करते रहे। अब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Next Post

पति ने पत्नी को धमकाया, मारपीट

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर:भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने बताया कि आमा हिनौता निवासी भारती विश्वकर्मा 27 वर्ष का विवाह सहजपुर प्रज्ञा कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र विश्वकर्मा से नौ जुलाई 2016 को हुआ। उसकी दो बेेटियां है। बेटा न होने पर सुरेन्द्र पत्नी को […]

You May Like