चांद दिखाई दिया कल मनाई जाएगी ईद, बाजार में बढ़ी रौनक  

भोपाल, आज ईद का चांद दिखाई दे गया है। जिसके बाद अब कल ईद मनाई जाएगी। आज शहर काजी ने माहे शब्बाल 1446 हि. का 29 वां चांद दिखने का एलान किया। उधर,मोती मस्जिद में भोपाल के जनाब काजी साहब चाँद देखा और उसका दीदार होते ही सबको मुबारक बाद दिया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना पूरा हो जायेगा। इस दौरान करीब 30 दिनों तक बन्दे खुदा की इबादत और रोजे रखते हैं। इधर,रमजान का पाक महीना 2 मार्च को शुरू हुआ था। यह त्योहार मोहब्बत और खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करता है। पूरे महीने रोजे रखने और इबादत करने से खुदा के करीब जाने का मौका मिलता है। आज जैसे ही ईद का चाँद दिखाई देने की सूचना आई बाजारों में भीड़ बढ़ गई है, नए कपड़े, मिठाइयां और सेवइयों की खरीददारी के लिए लोग बाजार में उमड़ पड़े है।

Next Post

कांग्रेस के विचार को कमजोर करने की साजिश रच रही भाजपा: जीतू पटवारी

Sun Mar 30 , 2025
  *श्याम सुंदर यादव पुन: चुने गए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष* ग्वालियर। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के श्रम शिविर में चल रहे 22वें प्रांतीय अधिवेशन में दूसरे दिन मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर कांग्रेस के विचार […]

You May Like