आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट 

भोपाल, 29 जनवरी. महिला थाना पुलिस ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी पिछले करीब साढ़े तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था. समझाईश के बाद भी जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो परेशान होकर किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई. जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है. पिछले करीब साढ़े तीन महीने से उसी इलाके में रहने वाला अर्जुन नामक युवक उसे परेशान कर रहा था. वह स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील कमेंट्स करता था. चार दिन पहले अर्जुन ने किशोरी के साथ हरकत की तो पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने अर्जुन को समझाया तो उसने बोला कि वह आगे से इस प्रकार की कोई हरकत नहीं करेगा. मंगलवार की शाम को उसने किशोरी का बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लील हरकत कर दी. किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी. पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करने मारपीट और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

मुक्की वन परिक्षेत्र में मिला 2 वर्षीय मादा बाघ का शव

Wed Jan 29 , 2025
वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी   नवभारत बालाघाट   मंगलवार को एक वन्यजीव मादा बाघ जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष है, की मृत्यु की घटना सामने आयी है। क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व श्री रविन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि वन भूमि कक्ष क्रमांक 189 बीट परसाटोला, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।