जल जीवन मिशन, नीमच में क्लस्टर स्तर पर विशेष कार्यशाला 

44 गांवों की जल समितियों को लेखा प्रशिक्षण, सरपंच-सचिव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे

नीमच। मध्य प्रदेश जल निगम के गांधी सागर द्वारा नीमच में जल जीवन मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विकासखंड नीमच में गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

चीताखेड़ा और जीरन में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के लिए एक दिवसीय लेखा संधारण प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। पीआईयू नीमच के जनसहभागिता प्रबंधक दिनेश उपाध्याय ने समिति के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी।

आईएसए के परियोजना प्रबंधक मृदुल खरे ने समितियों की मासिक बैठकों में अधिक भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में 44 गांवों से सरपंच, सचिव, समिति अध्यक्ष और पंच शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने सरस्वती पूजन और माल्यार्पण किया।

रिसोर्स पर्सन दीपेश जैन ने समितियों को रिकॉर्ड कीपिंग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने परियोजना के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में आईएसए के परियोजना समन्वयक और सभी गांवों के कम्युनिटी मोबिलाइजर भी उपस्थित रहे।

Next Post

पुरानी रंजिश में केटरिंग कर्मचारी की हत्या, मां भी घायल

Mon Mar 10 , 2025
परिजनों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी नव भारत न्यूज इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र में रविवार रात क्रिकेट मैच के जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश के चलते एक केटरिंग कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक का बचाव करने आई उसकी मां को […]

You May Like