दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

बेंगलुरु 28 फरवरी (वार्ता) दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शुक्रवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 13वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद लैनिंग ने कहा कि टूर्नामेंट जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हम 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में विकेट में थोड़ी नमी है और हमारे पास नई गेंद के दो अच्छे गेंदबाज हैं।

वहीं मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। हमने पिछले मैच में इस पिच पर देखा था जहां 180 से अधिक का स्कोर बना रहा था। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स एकादश : मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मैरीजान कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि और तितास साधु।

मुंबई इंडियंस एकादश: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और जिंतिमनी कलिता।

 

Next Post

भारत दुनिया की तीसरी सबसे डिजिटलाइज्ड अर्थव्यवस्था

Fri Feb 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) भारत दुनिया में डिजिटलाइज्ड अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है तथा आने वाले वर्षों में अमेरिका और चीन की एआई बढ़त को चुनौती देने की क्षमता रखता है। आईसीआरआईईआर -प्रोसस सेंटर फॉर इंटरनेट एंड डिजिटल इकोनॉमी (आईपीसीआईडीई) द्वारा […]

You May Like