जबलपुर से पुणे-मुंबई और सागर से नागपुर के लिए हो ट्रेन

जबलपुर। आज जबलपुर रेल मंडल की रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने की।

बैठक में मंडल में चल रही यात्री सुविधाओं एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे स्टेशन के विकास के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने मंडल के स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के लिए साथ में कार्य करने पर अपने विचार व्यक्त किये।

समिति के 20 सदस्यों में से कुल 15 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जबलपुर मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में प्रदान की जा रही यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में जबलपुर से आशीष कुमार शुक्ला, अखिल मिश्र, पियूष शर्मा, जैतवार से शुभम कुमार त्रिपाठी, केशव बंसल, सागर से मोहम्मद इरशाद, पिपरिया से मनीष कुमार साहू, हिनोता रामवन से मनोज कुमार गुप्ता, उचेहरा से सोमचंद्र ताम्रकार, दमोह से सुधीर असाटी, मैहर से सत्यभान सिंह, कटनी मुडवारा से पवन कुमार मित्तल, सतना से कन्हैया लाल पोहनी, बरगवां से साधु शरण साहू, सीधी से तुषार धर द्विवेदी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित यात्री सुविधाओं के विकास और यात्रियों की मांगों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से जबलपुर से पुणे, मुंबई एवं दमोह सागर से नागपुर के लिए नई ट्रेन चलाने के साथ ही जबलपुर स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत खोये की जलेबी विक्रय हेतु रखी जाए, ड्रॉप एंड गो, ए बी एस एस के तहत आधुनिकीकरण, स्टेशन में पानी की व्यवस्था को बढ़ाने, महाकौशल ट्रेन का टाइम पूर्ववत करने, मैहर स्टेशन में टैक्सी स्टैंड को और आगे बढ़ाने, आरओ बी, आर यू बी, नई ट्रेन स्टॉपेज, साफ सफाई एवं बड़े स्टेशनों के साथ ही छोटे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाये जाने का सुझाव तथा राज्य रानी एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाने जैसे सुझाव शामिल थे। सभी सदस्यों ने एकमत से जबलपुर रेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Next Post

जुआ खेलने जा रहे दो बदमाश हथियार के साथ पकड़े गए

Fri Apr 4 , 2025
भोपाल। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान छोला थाना क्षेत्र के दो लिस्टेड बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो छुरियां बरामद की गईं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे हरी मजार इलाके में चल रहे एक जुआघर में जुआ […]

You May Like