CM डॉ. यादव का हंटर: सीधी कलेक्टर और गुना SP पर गिरी गाज, बैंक GM सस्पेंड; संतों को सिंहस्थ का न्योता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक ओर जहां आध्यात्मिक प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित परमहंस आश्रम पहुंचकर परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को सिंहस्थ-2028 के लिए आमंत्रण और आशीर्वाद लिया, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट को लेकर कड़े फैसले भी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।

सीएम ने अपने दौरे के दौरान सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया। जनता और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों तथा प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के बाद कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में गुना जिले में तलाशी के दौरान बड़ी नकद राशि मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हें भी पद से हटाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।

सीएम ने सिंहस्थ-2028 को विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इस बार सिंहस्थ सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगा।

Next Post

अमेरिका युद्ध के अगले चरण पर विचार कर रहा है, ईरान के साथ कूटनीतिक संपर्क की भी संभावना

Sun Mar 22 , 2026
वॉशिंगटन, 22 मार्च (वार्ता) ट्रंप प्रशासन ने इस पर प्रारंभिक चर्चा शुरू कर दी है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का अगला चरण क्या हो सकता है। इसके साथ ही ईरान के साथ संभावित कूटनीतिक आदान-प्रदान पर भी विचार किया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने आगाह किया है कि कूटनीति […]

You May Like