जबलपुर: स्लीमनाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर जबलपुर अतिरिक्त कमिश्नर अमर बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि स्लीमनाबाद जिला बनने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। स्लीमनाबाद में नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशन, एसडीएम कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय और कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं पहले से ही मौजूद है।
ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। विदित हो कि स्लीमनाबाद को जिला बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। लोगों का मानना है कि जिला बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
