अवैध अतिक्रमणों पर भारी पड़ रहा निगम का बुल्डोजर

जबलपुर: शहर में जमे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने, बड़ा फुहारा, रद्दी चौकी से मंडी तक, जबलपुर हॉस्पिटल के सामने, और जयंती कॉम्प्लेक्स से अंजुमन स्कूल तक की गई और आवागमन को सुगम बनाया गया।

वहीं शहरवासियों ने इस कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि इससे सड़कों पर भीड़ कम हुई है और राहगीरों के लिए आवागमन अब अधिक सुगम हो गया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान शहर को व्यवस्थित रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का सीधा प्रभाव आवागमन के सुगम होने के रूप में देखने को मिला है। नगर निगम का यह कदम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Next Post

65 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर: संभागीय अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों के द्वारा 65 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से उन्हें बताया गया है कि जल्द से जल्द वे बकाया कर की राशि जमा करें। इस संबंध में राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी 65 […]

You May Like