65 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी

जबलपुर: संभागीय अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों के द्वारा 65 बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से उन्हें बताया गया है कि जल्द से जल्द वे बकाया कर की राशि जमा करें। इस संबंध में राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी 65 बकायादारों पर एक लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया था। जानकारी के अनुसार बकायादारों में संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत बलवीर कौर, डॉं. कु. प्रभजीत कौर, डॉं. जसविन्दर कौर, सोने लाल उर्फ सुन्दर लाल पिता तोडर एवं अन्य एवं अचिन दुआ, नवल दुआ, संभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत नरेन्द्र उर्फ नन्दू विश्वकर्मा, अधिभोगी पुष्पा समैया।

फर्म रानी साहिबा जायदाद मंदिर, पुष्कर लाल केडीया, ताहिर खान, एवं द्वारका दास भारतीय पिता बाबू लाल डालचंद जैन, संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत क्रमश: कन्हैया लाल, रमजान खान, प्रताप चंद/फकीर चंद, माया यादव, एवं गंगा बाई पति मोती लाल, संभाग क्रमांक 7 के अंतर्गत जामा मस्जिद अध्यक्ष हाजी रियाज, केशर बाई चौरसिया, संभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत सुंदर बाई, नारायण दास, राजाराम, कामता प्रसाद, एवं खुदन लाल, संभाग क्रमांक 9 के अंतर्गत प्रवीण कुमार, मनजीत सिंह, डॉं. निर्मला सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी, शिवलाल पिता कालीदीन डुमान एवं कांतारानी, संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत मुन्ना लाल, रामनाथ चौधरी सहित अन्य बकायादारों के नाम शामिल हैं। इन करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राशि अगर जमा नहीं की जाती है, तो उनके विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जायेगी, जिसके जिम्मेदार करदाता स्वयं होगें।

Next Post

ममता बाई ने बनाई एक एकड़ में 100 पौधों की विकसित बगिया

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर: जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत थाना में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत ममता बाई द्वारा विकसित एक एकड़ की बगिया का निरीक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत द्वारा किया गया। बगिया में कुल 100 पौधे—50 आम तथा 50 अमरूद—रोपे गए हैं। पूरे […]

You May Like