मॉस्को में बम धमाके में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

मॉस्को, 24 दिसंबर (वार्ता) रूस की राजधानी मॉस्को में विस्फोटक से दो यातायात पुलिस अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी है।

घटनास्थल उस जगह से समीप ही है , जहां इसी हफ़्ते लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की हत्या की गयी थी।

जांच समिति के अनुसार दो अधिकारियों ने मॉस्को के दक्षिणी इलाके में पुलिस कार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और जांच करने के लिये उसके पास गये। तभी वहां धमाका हुआ, जिसमें तीनों की मौत हो गयी। जांच समिति ने संदेह जताया है कि यह एक और अधिकारी की हत्या की कोशिश थी। इसकी जांच भी उसी पहलू से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को श्री सरवारोव की कार के नीचे लगा एक बम फटने से उनकी मौत हो गयी थी। जांचकर्ताओं ने कहा कि इस हमले के पीछे संभावित रूप से यूक्रेनी विशेष सेवाओं का हाथ था, हालांकि नवीनतम घटना से कोई सीधा संबंध नहीं बताया गया है। रूसी अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यूक्रेन संघर्ष ब्लैक मार्केट के लिये विस्फोटक सहित खतरनाक हथियारों का एक स्रोत है।

रूसी मीडिया ने मारे गये अधिकारियों की पहचान की है। दोनों 20 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनमें से एक की पत्नी और एक छोटी बेटी है। मरने वाले तीसरे शख्स पर संदेह है कि वह बम लगाने के लिये वहां मौजूद था और अधिकारियों के आने पर बम या तो गलती से फट गया या जानबूझकर विस्फोट किया गया।

 

 

Next Post

कछपुरा ब्रिज में लेफ्ट और राइट टर्न को कराया खाली

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र के कछपुरा ब्रिज के पास स्थित लेफ्ट और राइट टर्न को अतिक्रमण दस्ते ने पूरी तरह खाली कराया गया। यहाँ अवैध रूप से खड़े ठेलों और अस्थाई निर्माणों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। विजयनगर क्षेत्र में फुटपाथों पर काबिज अस्थाई अतिक्रमणकारियों को हटाया […]

You May Like