
जबलपुर। रिपटा मेें एक कॉलेज छात्र के साथ मोपेड सवार लुटेरों ने लूट की। झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मूलत: हनुमना मऊगंज निवासी कन्हैयालाल तिवारी 20 वर्ष कला निकेतन पॉलीटेक्निक कॉलेज में डी फार्मा का छात्र है, खटीक मोहल्ला भरतीपुर में किराए के मकान में रहता है। जब वे मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहा था तभी मोपेड सवार तीन लुटेरों ने झपट्टामार कर उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए।
