
ब्यावरा। नगर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर धाम में 27 फरवरी एकादशी के दिन फाग उत्सव मनाया जाएगा.भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन भी होगा.
मंदिर प्रबंधन समिति और श्याम परिवार द्वारा सोमवार रात्रि को आयोजित बैठक में इसको लेकर रुपरेखा तैयार की गई. उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक सजाया जाएगा. बाबा खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. उज्जैन से 51 किलो फूल और इंदौर से आर्टिफिशियल फुलवारी मंगवाई जाएगी.
जमकर उड़ेगा रंग-गुलाल
एकादशी के दिन रंग भरी एकादशी का आयोजन होगा. जिसमें भक्त बाबा को रंग-गुलाल अर्पित करेंगे और आपस में भी गुलाल लगाकर खुशियां मनाएंगे. मंदिर समिति के अनुसार इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इस दिन शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे.
सोमवार की रात्रि में मंदिर परिसर में हुई बैठक में मंदिर समिति, श्याम परिवार और खाटू श्याम जी के भक्त उपस्थित रहे. फाग उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
