चितरंगी थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पजरेह गांव में रविवार शाम दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय पार्वती सिंह गोंड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी रखते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी घर के पास स्थित कुएं से पानी भर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश डूबने का बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

Next Post

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Tue Feb 17 , 2026
आलीराजपुर । माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत मंगलवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बोरखड एवं शासकीय […]

You May Like

Play sound