कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

आलीराजपुर । माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत मंगलवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने एकीकृत शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बोरखड एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बहारपूरा जिला आलीराजपुर का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने परीक्षा कक्ष में बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पानी, बिजली, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

Next Post

सोन नदी में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव

Tue Feb 17 , 2026
सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र की बगदरा चौकी अंतर्गत बीछी गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम केवट 14 फरवरी को खैरा गांव के साप्ताहिक बाजार के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू कीए जिसके बाद 16 फरवरी को उनका शव सोन नदी में मिला। घटना […]

You May Like