
इंदौर, इंदौर के कर्बला मैदान पर मोहर्रम मेले को लेकर एमआईसी द्वारा लिए गए निरस्तीकरण के निर्णय को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई के तहत आदेश जारी करते हुए नगर निगम कमिश्नर की ओर से दी गई अनुमति को बरकरार रखा है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद आज से कर्बला मैदान पर तीन दिन तक मोहर्रम मेला लगेगा।
