रोजा हमें भूख प्यास की अहमियत बताता है – राशिद खानूनी

*दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर सामूहिक रोजा इफ्तार आयोजित*

 

ग्वालियर। रमजान शरीफ के मुबारक महिने में दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने दुआ करते हुए कहा कि रोजा हमें भूख प्यास की अहमियत बताता है, इससे हमें भूखे और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सीख मिलती है। माहे रमज़ान में हमें इबादत, नेकी और लोगों की मदद करके ज्यादा से ज्यादा सबाब हासिल करना चाहिए। नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने बताया कि हमेशा की तरह दरगाह में औरतों के लिए अलग से रोज़ा इफ्तार का इन्तजाम किया गया है। दरगाह के रोज़ा इफ्तार में बगैर किसी भेदभाव के सभी लोग शरीक होते हैं। हर जुमेरात को सामूहिक लंगर का भी इन्तजाम किया जाता है। इस मौके पर दरगाह की मस्जिद विशेष रूप से सजाई गई है। जहां इमाम मौहम्मद शाहिद जाफरी द्वारा तरावीह पढ़ाई जा रही हैं. वे तरावीह में एक कलाम पाक पूरा कर रहे हैं और एक कलाम पाक शबीना शरीफ में पूरा होगा। रोजेदार औरतों के लिए विशेष इंतजाम होने से इस मौके पर काफी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहते हैं।

Next Post

सोना में मजबूती

Thu Mar 20 , 2025
इंदौर, 20 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना में तेजी हुई। आज सोना 400 रुपये ऊंचा बिका। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3036 डालर व चांदी 3340 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। […]

You May Like