17 चालकों से वसूला 18, 500 का जुर्माना

जबलपुर: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पार्किंग और ओवर स्पीडिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की। मौके पर ही चालान काटे गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की कड़ाई से चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार विशेष रूप से हाईवे क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाने वाले 17 चालकों के चालान काटे गए और कुल 18,500 रुपये समन शुल्क वसूल किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात सुचारु बनाए रखने और पैदल चलने वालों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम एवं यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Next Post

आज से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जिसमें पहले दिन बारहवीं कक्षा का पेपर था। आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। दसवीं कक्षा में पहला पेपर उर्दू विषय का होगा। जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण […]

You May Like