राशिफल-पंचांग : 10 मार्च 2026

पंचांग 10 मार्च 2026:-

रा.मि. 19 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण सप्तमीं भौमवासरे रात 12/11, अनुराधा नक्षत्रे शाम 5/46, हर्षण योगे प्रात: 7/23, विष्टि करणे सू.उ. 6/8, सू.अ. 5/52, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 10 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा कार्य में अचानक यात्रा हो सकती है, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यय और भागदौड़ एवं वृद्धि होगी, मित्र के कारण तनाव हो सकता है, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखकर कार्य करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंको कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्य में ख्याति प्राप्त होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियोंको प्रोत्साहन प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निज नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा.

————————————————————

आज का भविष्य: मंगलवार 10 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल भावुक परोपकारी तथा बुद्धिमान होगा. आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा. लगनशील और सत्यवादी होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

————————————————————

मेष– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की परेशानी से बचें. दूर दराज की यात्रा हो सकती है. मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी.

वृषभ– नौकरी में उत्तरदायित्व बढ़ेगे. आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें. कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है. शुभ संदेश मिलेगा.

मिथुन– कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा. मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कर्क– मान सम्मान बढ़ेगा. उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. उठाईगीरों से सावधानी रखे. परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है.

सिंह– मैत्री संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा होगी. व्ययभार की अधिकता रहेगी.

कन्या– व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय. यश, मान-सम्मान मिलेगा. गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी.

तुला– आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा.

वृश्चिक– पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं. आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी. संतान के कार्य मेें विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा.

धनु- छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें. संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी. हर्ष रहेगा.

मकर– आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी. संदेश मिलेगा.

कुम्भ– परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा. मान सम्मान मिलेगा. सहयोग बना रहेगा.

मीन– कार्य की अधिकता रहेगी. शरीर में थकान महसूस होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी. राजनैतिक सहयोग बना रहेगा. साहस बढ़ेगा.

————————————————————

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण सप्तमीं को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च, कपास, के भाव में मंदी होगी. जायफल, अजवाईन, धनियां, के भाव में तेजी होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 53 मिनिट से 16 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक- 5634 है.

————————————————————

Next Post

मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क बांधकर चोरी की स्कूटी से वारदात करते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का पीतल का घंटा और वारदात में प्रयोग […]

You May Like