आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत 

बालाघाट, जिले के बैहर थाना क्षेत्र के भीमोड़ी जलाशय के समीप बने वन विभाग के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों में ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह पिता नन्वा ताराम (30), ग्राम बिरवा निवासी सतीश पिता दयाल सिंह वल्के (15) और लक्की पिता श्रीराम मेरावी (15) शामिल हैं। घायलों का इलाज बैहर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह मछली पकडऩे के लिए भीमोड़ी जलाशय गया था। वहीं सतीश और लक्की जलाशय की ओर घूमने गए थे। रायसिंह अर्मो (40) और देवलाल टेकाम (41), दोनों ग्राम अतरिया निवासी, भी किसी काम से वहां पहुंचे थे। ग्राम भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम (50) कपड़े धोने गई थीं।

गरज-चमक के साथ बारिश

दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग वन विभाग के वॉच टावर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग बेहोश हो गए। सभी घायलों को तत्काल बैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां झामसिंह ताराम ने भी दम तोड़ दिया। रायसिंह अर्मो, देवलाल टेकाम और कचरी ताराम का इलाज जारी है।

घायलों का उपचार जारी है

थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि भीमोड़ी जलाशय के समीप स्थित वन विभाग के वॉच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Next Post

यौमे आशुरा पर याद किये गए शहीदाने कर्बला, मस्जिदों और घर मे अदा की गईं विशेष नमाज 

Fri Jun 26 , 2026
बालाघाट, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन हुसैन की शहादत का पर्व मोहर्रम 26 जून शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित देश व पूरी दुनिया में मनाया गया ।जहा पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। यौमे आशूरा के नाम से जाने जाने वाले इस खास दिन […]

You May Like