
भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव बुड़ानिया की मौजूदगी में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 और गंगापुर सिटी के 60, नगर पालिका वजीरपुर, नगर पालिका बामनवास, नगर पालिका बौंली, नगर पालिका खण्डार वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिले में सर्वाधिक मतदाता सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में है। जबकि सबसे कम वोटर बामनवास नगर पालिका में है।
