स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व और अग्निशमन दल समानित

सतना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में नगर निगम की उल्लेखनीय उपलब्धियों और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई,जिसके उपरांत महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।समारोह में वर्ष 2025-26 में नगर निगम द्वारा ?26 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक राजस्व वसूली में उल्लेखनीय योगदान के लिए संपत्तिकर शाखा को ?11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महापौर ने राजस्व शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।इसी क्रम में चौरसिया पेट्रोल पंप पर भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान बेहोश हुए दो मजदूरों के साहसिक रेस्क्यू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नगर निगम की फायर शाखा के छह सदस्यों को सम्मानित किया गया। फायरमैन सुनील चौधरी, कौशलेंद्र सिंह, निलेश बुनकर, राजा बाबू, विनीत राव एवं चालक जयपाल साकेत को उनकी तत्परता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए ?5,100 प्रत्येक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Next Post

'वारून फॉरएवर' का नया पोस्टर जारी, 18 अगस्त को रिलीज होगा 'मिर्जापुर: द मूवी' का नया गाना

Mon Aug 17 , 2026
मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के आगामी गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो नए पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर्स में पहली बार गाने की विजुअल दुनिया की झलक देखने को मिली है, जिससे फिल्म के इस म्यूजिकल ट्रैक को लेकर […]

You May Like

मनोरंजन