
ब्यावरा। नगर में लम्बे समय से पेयजल सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है. अब जबकि बारिश का समय फिर भी पेयजल सप्लाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है. 6 से 7 दिन में पेयजल सप्लाई हो पा रही है.
विदित है कि काफी समय से पेयजल सप्लाई व्यवस्था बेहाल है. गर्मी के दिनों में तो पेयजल सप्लाई का अंतराल काफी बढ़ गया था. ठंड और बारिश में तो पेयजल सप्लाई का अंतराल कम होना चाहिए किंतु बारिश में भी पेयजल सप्लाई कई दिनों में हो पा रही है.
जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को मेन मार्केट, रामलला मार्ग, भंवरगंज क्षेत्र में पेयजल सप्लाई हुई इसके पूर्व यहां 9 जुलाई को सप्लाई हुई थी.
बिजली नहीं मिलने से सप्लाई प्रभावित
पेयजल सप्लाई प्रबंधन के अनुसार पर्याप्त मात्रा सुचारु रुप से बिजली नहीं मिलने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है. कुशलपुरा डेम, घोड़ा पछाड़ नदी क्षेत्र तथा स्थानीय वाटर वर्क्स पर कई घंटो की बिजली कटौती नहीं होने तथा सप्लाई के समय संबंधित क्षेत्र में बिजली गुल होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है. बिजली सप्लाई सुचारु मिलती है तो पेयजल सप्लाई में काफी सुधार हो सकेगा.
