नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को गेहूं, चावल और अधिकतर दालों के भाव तेजी पर रहे। मूंगफली और पाम आयल को छाेड़ प्रमुख खाद्य तेलों का बाजार भी तेजी पर था।
गुड़ और चीने के भावों में भी तेजी दर्ज की गयी।
विदेशी बाजारों में पाम आयल और सोयाबीन तेल में तेजी का रुख रहा।
स्थानीय बाजार में सामान्य किस्म के चावल में प्रति क्विंटल पांच रुपये की तेजी रही और गेहूं के भाव में औसतन नौ रुपये की तेजी दर्ज की गयी। आटे का भाव पिछले स्तर पर स्थिर रहा।
दालों में चना दाल प्रति क्विंटल 21 रुपये मजबूत हुई। तुअर, 46 रुपये, उड़द 43 रुपये और मूंग में 26 रुपये की तेजी दिखी। मसूर का भाव प्रति क्विंटल पांच रुपये नरम रहा।
खाद्य तेलों में सरसों 41 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा हुआ था। वनस्पति 15 रुपये, सोया 24 रुपये की तेजी दर्ज की गयी। तेल सूरज मुखी कल के स्तर पर बना हुआ था। तेल मूंगफली 55 रुपये और पाम आयल 10 रुपये नीचे चल रहा था।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 66 रिंगिट तेज हो कर 4,682 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.52 सेंट (0.78 प्रतिशत) मजबूत हो कर 66.16 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
गुड़ और चीनी के भावों में क्रमश: 17 रुपये और 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।
