
सिंगरौली। जिले के वरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर में देर रात एक बिजली दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का विद्युत सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, जयशंकर गुप्ता की दुकान में अज्ञात कारणों से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में टीएचडीसी और जेपी कंपनी के दमकल वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
