
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के निर्देशन में संचालित सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तहत रविवार की शाम मोरवा पुलिस द्वारा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक अशोक कुमार पांडेय एवं उनके समूह ने साइबर सुरक्षा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा करने के खतरों के प्रति सचेत किया।
