इंदौर: फ्लैट विक्रय और रजिस्ट्री के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह की तीसरी सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपिया सायरा जबकि इस मामले में पहले ही दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं.क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक फरियादी फैसल अहमद की शिकायत पर केस दर्ज किया था. जांच में सामने आया कि आरोपी मोहित महाजन, निसार अली और सायरा ने मिलकर साजिश के तहत फ्लैट बेचने का सौदा करीब 35 लाख रुपए में तय किया.
आरोपियों ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से पूरी रकम वसूल ली और रजिस्ट्री कराने का झांसा देते रहे. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए उसी फ्लैट की रजिस्ट्री फरियादी के नाम करने के बजाय सह आरोपी मोहित महाजन की भाभी के नाम करीब 17 लाख रुपए में कर दी. इस तरह एक ही फ्लैट दो अलग अलग लोगों को बेचकर आरोपियों ने अवैध लाभ कमाया. इस मामले में पहले ही मोहित महाजन (निवासी कनाडिया) और निसार अली को गिरफ्तार किया जा चुका है.
अब तीसरी आरोपी सायरा, जो 10वीं तक पढ़ी है और पति के काम में सहयोग करती थी, को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, संभवतः शाम तक पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है. पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी. हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है. क्राइम ब्रांच अब ऐसे अन्य मामलों की पड़ताल कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.
