बैजू चौराहे पर अवैध व्यावसायिक निर्माण पर नपाध्यक्ष भड़कीं, अफसरों से पूछा-किसकी शह पर बन गई चार मंजिला इमारत?

गुना। शहर के सबसे व्यस्त बैजू चौराहे पर नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे चार मंजिला अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखे एक कड़ेे पत्र में उन्होंने पूछा है कि आखिर 1110 वर्ग फीट पर बिना किसी अनुमति के पिछले 8-10 महीनों से यह निर्माण किसकी शह पर चल रहा है? नपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार के बैजू चौराहे पर विगत 8-10 माह से चल रहा है। उसके बाद उस वार्ड एवं उस स्थान के जवाबदार उपयंत्री सहित जो भी ऐसे कार्यों को न.पा. के अधिकारी कर्मचारी देखते है आज दिनांक तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई?

अधिकारियों की भूमिका पर संदेह

नपाध्यक्ष ने पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया है कि दिनेश शर्मा, कविता शर्मा और राखी शर्मा के नाम दर्ज संपत्तियों पर यह विशाल भवन खड़ा किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर के मुख्य केंद्र पर इतना बड़ा अवैध निर्माण होता रहा, लेकिन संबंधित वार्ड के उपयंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 23 फरवरी को लिखित शिकायत और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद निर्माण कार्य निरंतर जारी है, जो नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

छवि धूमिल होने का हवाला

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस अवैध निर्माण के कारण चौराहे पर आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन को सचेत किया कि अधिकारियों की इस शिथिलता के कारण जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका की छवि जनता के बीच धूमिल हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नगर पालिका अधिनियम के तहत इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और पीएमसी को अवगत कराया जाए ताकि मीडिया और जनता के सवालों का जवाब दिया जा सके। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय को भी भेजी गई है।

Next Post

युवा ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति और प्रगतिशील भविष्य के निर्माता: ओम बिरला

Fri Feb 27 , 2026
इन्दौर। श्री वैश्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में शुरू हुआ दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा हैं और वही देश के समग्र व प्रगतिशील भविष्य का निर्माण करेंगे। देश के समग्र एवं प्रगतिशील भविष्य के […]

You May Like