ईरान में अमेरिकी सेना के ‘मुख्य रणनीतिक लक्ष्य’ पूरे होने के करीब-ट्रंप

वॉशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी सेना के “मुख्य रणनीतिक लक्ष्य” लगभग पूरे होने के करीब हैं।

श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “जैसा कि मैंने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की घोषणा करते समय कहा था, हमारे लक्ष्य बहुत सरल और स्पष्ट हैं। हम व्यवस्थित रूप से उस शासन की अमेरिका को धमकाने या अपनी सीमाओं के बाहर अपनी ताकत दिखाने की क्षमता को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब है ईरान की नौसेना को खत्म करना – जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है; उनकी वायु सेना और मिसाइल कार्यक्रम को ऐसे स्तर पर नुकसान पहुंचाना जो पहले कभी नहीं देखा गया; और उनके रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से तबाह कर देना। हमने यह सब कर लिया है… मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ये मुख्य रणनीतिक लक्ष्य अब पूरे होने के करीब हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर अपने हमले और तेज करेगा, और उन्होंने उस देश को “पाषाण युग” में वापस धकेलने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा, “मैं आज रात यह कह सकता हूं कि हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द ही – बहुत जल्द – पूरा करने की राह पर हैं; हम उन पर बहुत ज़ोरदार हमला करने जा रहे हैं। अगले दो से तीन हफ्तों में, हम उन्हें वापस उसी पाषाण युग में धकेल देंगे, जहां उनकी असली जगह है।”

 

 

Next Post

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार- राहुल

Thu Apr 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है जिसके कारण उनका संकट लगातार गहराता जा रहा है। श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर […]

You May Like