किसान प्रदर्शन: भुगतान नहीं तो उपज लौटाओ

जबलपुर। एमएसपी पर खरीदी गई मूंग-उड़द का भुगतान छह माह बाद भी नहीं मिलने से नाराज़ किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मजीठा स्थित एमएलटी वेयरहाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए स्पष्ट कहा कि यदि भुगतान संभव नहीं है तो उनकी उपज उन्हें वापस की जाए। किसानों ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द का उपार्जन सेवा सहकारी समिति बसेड़ी के माध्यम से किया गया था। किसानों का आरोप है कि पांच माह बीतने के बावजूद करोड़ों रुपये का भुगतान अटका हुआ है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

फर्जी बताकर फंसाने का आरोप

किसानों ने बताया कि खरीदी बंद होने के बाद वेयरहाउस जांच में अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर समिति प्रभारी व वेयरहाउस संचालक सहित अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि जांच अधिकारियों ने ही दोषियों से मिलीभगत कर किसानों को फर्जी बताने का षड्यंत्र रचा।

एसडीएम से मुलाकात, 20 दिन का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम ऋषभ जैन मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद किया। उन्होंने 20 दिनों के भीतर समस्या के निराकरण और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

किसान संगठनों का समर्थन

आंदोलन को भारत कृषक समाज और भारत किसान संघ सहित कई किसान संगठनों का समर्थन मिला। इस दौरान अभय सिंह, विनय सिंह, आशीष मिश्रा, यशवंत सिंह, राजकुमार, देवेंद्र ठाकुर, चंदन सिंह, ओंकार पटेल, पुष्पराज सिंह, अरविंद सिंह, देवेंद्र यादव, लक्ष्मण पटेल, सर्वेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Next Post

मोईन अली ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास वापस लिया, टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे

Wed Jan 28 , 2026
लाहौर 28 जनवरी (वार्ता) ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास का अपना फैसला वापस ले लिया है और वह आगामी टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे। क्लब ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मोईन अली ने 2026 सीजन के लिए केवल ब्लास्ट […]

You May Like