रिटायर्ड सहायक इंजीनियर के घर हुई लाखों की चोरी

जबलपुर। विजयनगर में विद्युत मंडल के रिटायर्ड सहायक इंजीनियर के सूने घर में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों के जेवरात समेत नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति-पत्नी अपने बेटे से मिलने दिल्ली गए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक मुरलीधर चौरसिया 76 वर्ष निवासी जॉय स्कूल के पीछे विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्युत मंडल में सहायक इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हे उसकी पत्नी बड़े बेटे सचिन चौरसिया (कर्नल) से मिलने दिल्ली गई थीं वह भी बेटे के पास दिल्ली चला गया था घर के दरवाजों में ताला लगाकर गया था बाहर के गमलों में पानी डालने के लिए पहले से बाई सविता के पास मेन गेट की चाबी रहती थी, जो प्रतिदिन झाड़ू व पौधों में पानी डालकर चली जाती थी। कल सविता ने उसके बाजू में रहने वाली आभा तिवारी को घर का ताला टूटने की बात बताई जो आभा तिवारी ने उसे फोन कर घर के दरवाजे का ताला टूटने की बात बताई। रविवार सुबह लगभग 9 बजे घर जबलपुर वापस आया देखा तो घर के अंदर के ताले टूटे हुये थे अंदर जाकर देखा आलमारी का सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी गायब थे।

Next Post

आखिरी दो मैच हारने के बावजूद गंभीर ने भारत के 'निर्दयी' खेल की तारीफ की

Sun Nov 1 , 2026
हैमिल्टन, 01 नवंबर (वार्ता) आखिरी दो टी20 मैच न्यूज़ीलैंड से हारने के बावजूद 3-2 से सीरीज जीतने के बाद, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने खास तौर पर शुरुआती तीन मैचों में टीम के प्रदर्शन पर जोर दिया, जहां भारत ने जल्द से जल्द […]

You May Like