अधिकांश जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, 31, अगस्त (वार्ता) भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही, अगले पांच दिनों का अनुमानित मौसम के बारे में भी सुझाव दिए हैं। जिस कारण सम्बन्धित जिला अधिकारियों ने अपने, अपने जनपदों में भी राहत और सुरक्षा दलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तत्पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने आज और सोमवार दोनों दिनों के लिए राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति आगामी चार अगस्त तक रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

Next Post

संजय लीला भंसाली ने मुझे पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया : श्रेया घोषाल

Sun Aug 31 , 2025
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका श्रेया घोषाला का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने उन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रेया घोषाल ने बताया है कि उन्हें भंसाली के साथ काम करने के लिए बहुत धैर्य और विश्वास की जरूरत थी। उन्होंने अपनी […]

You May Like