एसआईआर की 11 दिसंबर तक म्याद,14 फरवरी को सूची होगी जारी

खंडवा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की समय सीमा बढ़ा दी है। आयोग ने 30 नवंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके अनुसार अब 11 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे। 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए नवीन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उसे अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे, यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह भी मतदात सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा। एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणा करता है तो जुर्माने या कारावास के लिए दंडनीय होगा।

Next Post

नशे में पत्नी को छेड़ा तो हम दोनों ने मुकेश का गला घोट डाला: पति बोला

Sun Nov 30 , 2025
खंडवा। हरसूद थानाक्षेत्र में शराब पीकर किसी की पत्नी से छेड़छाड़ करना मुकेश नाम के एक व्यक्ति को मांगा पड़ गया। छेड़छाड़ की शिकार महिला मुन्नीबाई और उसके पति गुलाब सिंह ने मुकेश को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों को ठंडी सुबह में उस वक्त पता चला, […]

You May Like