राजस्थान और महाराष्ट्र के तस्करों सहित 3 गिरफ्तार, 8 पिस्टल जब्त

खरगोन: त्यौहारी समय में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के हथियार तस्कर सक्रिय हो गए है। हालांकि व्यस्तता के बीच पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र के दो तस्करों के साथ ही बिचौलिये को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों से दो लाख रुपए कीमत की 8 पिस्टल और तस्करी में इस्तेमाल की गई दों बाईक जब्त की है।थाना गोगावां से मिली जानकारी अनुसार 2 आरोपियों जिसमें राजस्थान का खरीददार एवं एक बिचौलिये के कब्जे से 75 हजार रुपए कीमत की 3 देशी पिस्टल और एक बाईक जब्त की है।

राजस्थान के आरोपी पर पूर्व से 04 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। यह कार्रवाई बिलाली सिगनुर रोड़ स्थित हिरापुर फाटे के पास की गई। यहां सिगनुर से आ रहे बाईक सवार को रोका गया। अपना नाम सिध्दार्थ बौध्द निवासी अम्बेडकर नगर भुसावल (महाराष्ट्र) का होना बताया। सिध्दार्थ के पास मिले बैग से 5 देशी पिस्टल जब्त की गई। सिध्दार्थ ने सिगनूर के सिकलीगर से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है, जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा ।

इसी तरह भीकनगांव पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सेल्दा व बमनाला के बीच उदासीन मेल आश्रम के रास्ते पर नाकाबंदी की गई। थोड़ी देर बाद मुखबिर की बताई बाईक नजर आई, जिसे रोका गया। दोनों ने अपना नाम गौतम राधेश्याम भास्करे निवासी कोठडा थाना चैनपुर एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने नाम प्रशांत मलखानसिंह मीणा निवासी ग्राम हासई जिला धोलपुर, राजस्थान का होना बताया। प्रशांत के पास मिले बैग को चेक करने पर उसमें 3 देशी पिस्टल मिली। दोनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस रिकार्ड खंगालने एवं पोर्टल पर चेक करने पर प्रशांत पर पूर्व से भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज होना पाए गए है। प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी प्रशांत की भूमिका किसी सिकलीगर के माध्यम से खरीददार होना एवं गौतम की बिचौलिये होने की भूमिका सामने आई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर सिकलीगर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा।

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को धमकी, वन विभाग अमले को 30 से 40 महिलाओं ने खदेड़ा

Mon Mar 23 , 2026
खंडवा: जिले के गुड़ी रेंज के आमाखुजरी टांडा में उस समय अफरातफरी मच गई जब अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर दोबारा कब्जा करने पहुंचे बाहरी लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमलावर रुख अपना लिया। सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई झोपडिय़ों को हटाने पहुंचे वन […]

You May Like