भोपाल के मिसरोद की घटना पर सरकार का एक्शन

भोपाल:मिसरोद क्षेत्र में हुई दुखद घटना के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के संबंध में जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी।

Next Post

राहुल की मौजूदगी में छात्रों ने सुनाई पुलिस बर्बरता की दास्तान

Wed Oct 14 , 2026
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि वक्त आने पर हर एक से इस ज्यादती का पूरा हिसाब लिया जाएगा.राहुल गांधी की मौजूदगी में पीड़ित छात्र व छात्राओं […]

You May Like

Play sound