तमिलनाडु में हल्का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

चेन्नई, 30 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु के दक्षिणी जिले विरुधुनगर में कल रात हल्का भूकंप आया।

मौसम विभाग ने बताया कि इसकी तीव्रता 3.0 थी और यह भारतीय समयानुसार रात 9:06:57 बजे अक्षांश 9.44 उत्तर और देशांतर 77.71 पूर्व पर विरुधुनगर क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

हालांकि लोगों को कुछ झटके महसूस हुए और घबराहट में वे अपने घरों से बाहर खुले स्थानों की ओर भागे, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Next Post

ज्ञान ही भारत की वास्तविक शक्ति, शिक्षा से होगा मप्र का विकास: मंत्री परमार

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर: ज्ञान ही भारत का वास्तविक शस्त्र है, और भारतीय सभ्यता ने सदैव शक्ति के स्थान पर ज्ञान को अपना आधार बनाया है. अनादिकाल से भारत ने शस्त्र के बजाय ज्ञान के माध्यम से विश्व को दिशा देने का कार्य किया है।यह बात उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने […]

You May Like