मेक्सिको के बार में सशस्त्र हमले में आठ लोगों की मौत: रिपोर्ट

मेक्सिको सिटी, 19 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) मेक्सिको के मोरेलोस राज्य में एक बार में हुए सशस्त्र हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। ‘एन’ प्रसारक ने यह जानकारी दी।

चैनल के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस को बार के अंदर आठ लोग बेहोश मिले।

यह घटना शनिवार तड़के अयाला नगर पालिका के एनेनेकुइल्को कस्बे में हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने कई गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे।

मोरेलोस राज्य अभियोजक कार्यालय जांच का नेतृत्व कर रहा है। फोरेंसिक विशेषज्ञ और जांच अधिकारी घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और घटना की परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं।

माना जा रहा है कि जिस बार में गोलीबारी हुई वह अवैध रूप से चल रहा था। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Next Post

पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की स्मृति में जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर: म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर […]

You May Like