सतना : झोले में भरकर नशीली गोलियां बेच रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया. जिसके कब्जे से 5 हजार 400 रु की 600 नशे की गोली बरामद की गई.
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नजीराबाद क्षेत्र में सीवर प्लांट के पीछे छोपमारी की. जहां पर झोला लिए खड़ा एक व्यक्ति नजर आया. जिसे दबोचते हुए पूछताछ शुरु की गई.
व्यक्ति की पहचान अरविंद बंशकार उर्फ मुन्ना उम्र 30 वर्ष निवासी बजरहा टोला के तौर पर हुई. तलाशी लिए जाने पर झोले में कुल 600 नग अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की गई. नशे में इस्तेमाल होने वाली टेबलेट की इतनी अधिक मात्रा को झोले में लेकर बेचता देख पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया
